जौनपुर : पीयू में धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा जी की जयंती
# विधिवत मंत्रोच्चार के बीच किया गया हवन पूजन
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के उमानाथ सिंह इंजीनियरिंग संस्थान के मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल विभाग के वर्कशाप में विश्वकर्मा पूजन धूमधाम से मनाया गया।इस अवसर पर संकाय अध्यक्ष प्रो. बीबी तिवारी ने कहा कि विश्वकर्मा जी देव शिल्पीकार थे यानि कि देवताओं के वास्तुकार के रूप में पूजा जाता है।मैकेनिकल विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. संदीप सिंह ने कहा कि विश्वकर्मा जी में अपने शक्ति से देवताओं के उड़ान रथ, महल और हथियार का भी निर्माण किया था। यहां तक कि यह भी माना जाता है कि इंद्र का महाअस्त्र जो ऋषि दधिची की हड्डियों से बना हुआ था वह भी विश्वकर्मा ने ही बनाया गया था।

















