36.7 C
Delhi
Friday, May 3, 2024

जौनपुर : पुण्यतिथि पर याद किए गए विकास के अग्रदूत स्व. लक्ष्मी शंकर

जौनपुर : पुण्यतिथि पर याद किए गए विकास के अग्रदूत स्व. लक्ष्मी शंकर

# चौराहे पर स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अर्पित की गई श्रद्धांजलि

खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
                 भारतीय संविधान निर्मात्री सभा के सदस्य, उत्तर-प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्व. लक्ष्मी शंकर यादव की 26वीं पुण्यतिथि के अवसर पर विशुनपुर चौराहे पर स्थापित उनकी प्रतिमा स्थल पर हवन पूजन एवं श्रद्धांजलि अर्पित कर मनायी गयी।कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा ने स्व. लक्ष्मीशंकर यादव के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्व. यादव विकास के अग्रदूत थे, वे संविधान निर्मात्री सभा में सदस्य के साथ साथ उत्तर प्रदेश सरकार में छ: बार विधायक एवं कैबिनेट मंत्री पद पर रहे। उन्होंने जौनपुर सहित पूरे प्रदेश में बिना किसी भेदभाव से विकास का कार्य किया।

क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाकर स्व. यादव ने विकास के नये कीर्तिमान स्थापित करते हुए नदियों नालों पर पुलों का निर्माण, अस्पताल, सहकारी समिति तथा किसानों के खेतों की सिंचाई के लिए नहरों का निर्माण बहुतायत कराया था। वे शांति, सद्भाव, एवं सरल व्यक्तित्व के धनी थे।तहसील अधिवक्ता संघ शाहगंज के पूर्व अध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि लक्ष्मीशंकर यादव गांधीवादी विचारधारा तथा त्याग व बलिदान की प्रतिमूर्ति थे, उन्होंने विभिन्न पदों पर रहते हुए देश व समाज के उत्थान तथा विकास का महत्वपूर्ण कार्य किया है।

उनकी सादगी एवं उत्तम चरित्र महात्मागांधी एवं लालबहादुर शास्त्री की तरह था।उन्होंने परिवार के लिए कभी कुछ भी संचय नहीं किया। स्व. लक्ष्मी यादव के पुत्र एवं कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता विजय यादव ने पिता को याद कर सजल नयन से उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर जितेन्द्र चतुर्वेदी, विश्राम राम, ओमप्रकाश यादव, राम दवर यादव, राम आसरे यादव, कृष्णम यादव, अंशुमान यादव, कमलेश कुमार, राजेन्द्र प्रसाद मिश्र, कुमार शिवम, शिवानंद यादव, संकटा यादव, संजय सिंह, अरविंद कुमार, संतोष यादव, प्यारेलाल पेंटर, अरविंद कुमार, ऋषिदेव यादव आदि लोग मौजूद रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37206232
Total Visitors
1094
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आश्रम में नाबालिगों से कुकर्म का आरोपी आचार्य को भेजा गया जेल, सेवादार गिरफ्तार

आश्रम में नाबालिगों से कुकर्म का आरोपी आचार्य को भेजा गया जेल, सेवादार गिरफ्तार उज्जैन।   तहलका 24x7           ...

More Articles Like This