जौनपुर : पुरानी रंजिश में दो भाइयों को पीटकर किया घायल

जौनपुर : पुरानी रंजिश में दो भाइयों को पीटकर किया घायल

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
                 क्षेत्र के लेदरही गांव में पुरानी रंजिश को लेकर गुरुवार की शाम पुरानी रंजिश में दो भाइयों को पीटकर घायल कर दिया। जिसमें एक हालत गंभीर बताई जा रही है। परिजन घायलों को जौनपुर सदर अस्पताल लेकर चले गए। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई।

जानकारी के अनुसार गांव के अबूलैश की पत्नी की मौत हो जाने पर अहमदुल्लाह सायं काल गांव की कब्रिस्तान में मिट्टी देने गए थे। वापस लौटते समय रास्ते में कुछ लोगों ने लाठी डंडे से उन पर हमला बोल दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके भाई अमीरुल्लाह को भी दबंगों ने पीट दिया। थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश राय ने बताया कि मारपीट में दो लोगों के घायल होने की सूचना मिली है, तहरीर लेकर विधिक कारवाई की जा रही है।
Previous articleजौनपुर : जाम से मुक्ति के लिए थानेदार ने व्यापारियों से मांगा सहयोग
Next articleजौनपुर : तालाब में डूबने से बालक की मौत
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?