जौनपुर : पुलिस चौकी के सामने मोबाइल दुकान से चोरों ने लाखों का सामान किया पार

जौनपुर : पुलिस चौकी के सामने मोबाइल दुकान से चोरों ने लाखों का सामान किया पार

सुईथाकलां।
मो आसिफ
तहलका 24×7
                   क्षेत्र अंतर्गत सराय मोहद्दीनपुर पुलिस चौकी से महज़ 50 मीटर दूरी पर स्थित मोबाइल शॉप चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों रूपये का सामान पार कर दिया। मोबाइल शॉप के संचालक सोनू ने बताया प्रतिदिन की भांति रविवार की रात्रि लगभग 8:00 बजे वह दुकान बंद कर अपने घर चले गए थे सोमवार के प्रातः दुकान संचालक के छोटे भाई ने दुकान खोला तो उसके होश उड़ गए दुकान की पीछे से छत से सटी दीवाल टूटी हुई थी और दुकान के सारे सामान बिखरे पड़े थे जिसे देख उसने तुरंत अपने भाई को सूचना दी उसके बाद धीरे-धीरे आसपास के दुकानदारों की भीड़ इकट्ठा हो गई।
दुकानदार सोनू ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि उनके साथ चोरी की दूसरी घटना है कुछ दिन पहले भी उनके साथ ऐसी ही एक घटना हो चुकी है जिसमें लगभग साढ़े तीन लाख का माल चोरी हो गया था जिसके कुछ दिन बाद आज पुनः चोरी की दूसरी घटना उनके साथ घटी उन्होंने बताया दुकान में रखे एंड्रॉयड फोन के अलावा नगदी समेत लाखों रुपए का माल चोरी हो चुका है।
चोरी की इस घटना के बाद चौराहे के सभी दुकानदारों में हड़कंप मच गया। दुकानदार ने कहा कि यदि पुलिस चौकी के सामने की दुकान सुरक्षित नहीं है तो चौराहे की अन्य दुकानों का सुरक्षा का जिम्मेदार कौन होगा। ऐसे में पुलिस की किरकिरी होना तो तय है। फिलहाल दुकानदार द्वारा चौकी प्रभारी रामदवर यादव को लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। क्षेत्र के चोरों ने महीने भर में लगभग 4 मोबाइल की दुकानों को अभी तक निशाना बना चुके हैं इस तरह चोरी की बढ़ती हुई घटनाएं चिंता का विषय है।
Previous articleजौनपुर : जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया जिला जेल का औचक निरीक्षण
Next articleजौनपुर : दवा लेने गए युवक को दबंगों ने पीटकर किया लहूलुहान
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?