जौनपुर : पुलिस ने थाने के मंदिर में कराई प्रेमी युगल की शादी

जौनपुर : पुलिस ने थाने के मंदिर में कराई प्रेमी युगल की शादी

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी 
तहलका 24×7
             पुलिस ने स्थानीय थाना परिसर स्थित मंदिर में सोमवार को परिजनों की रजामंदी से प्रेमी युगल की शादी करा दी। प्रेमी युगल मौसेरे भाई बहन बताए जा रहे हैं। शादी के बाद प्रेमी युगल हमेशा के लिए पति-पत्नी के संबंध में बंध गए। क्षेत्र में इस अनोखी शादी की काफी चर्चा है।तहलका प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के यूनुसपुर निवासी मुकेश पुत्र जयराम गौतम की आजमगढ़ जिले के दीदारगंज थाना क्षेत्र के लारपुर निवासी मानसी पुत्री जवाहिर गौतम से कुछ वर्षों से प्रेम चल रहा था। मौसेरे भाई बहन होने के चलते दोनों का एक दूसरे के घर आना जाना लगा था।
इस बीच दोनों के बीच प्रेम हो गया। मौसेरे भाई बहन के संबंधों को दरकिनार कर दोनों ने एक दूसरे से शादी का निर्णय ले लिया। पहले तो समाज को देखते हुए प्रेमी के परिजन इस शादी के लिए राजी नहीं हुए। मामला पुलिस तक पहुंचा तो पुलिस ने सामयिक हालात का उदाहरण देते हुए दोनों के परिजनों को समझाया। इस पर दोनों के परिजन की शादी के लिए तैयार हो गए। फिर थाना परिसर में स्थित मंदिर में परिजनों की रजामंदी पर प्रेमी ने प्रेमिका की मांग में सिंदूर भरा और हमेशा के लिए पति पत्नी के रूप में बंध गए। इस खुशी के मौके पर दोनों के परिजनों ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह के अनुसार दोनों बालिग थे। दोनों के आपसी रिश्ते को देखते हुए परिजनो को आपत्ति थी। दोनों के परिजनों को समझाने पर विवाह के लिए सहमत हो गए।
Previous articleजौनपुर : अज्ञात कारणों से लगी आग में छह रिहायशी छप्पर जला
Next articleगाजीपुर : चोरों ने बनाया प्राथमिक विद्यालय को निशाना 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?