जौनपुर : पुलिस पहुंची तो भाग निकले गोवंश तस्कर, डेढ़ कुंतल मांस व दो गोवंश बरामद

जौनपुर : पुलिस पहुंची तो भाग निकले गोवंश तस्कर, डेढ़ कुंतल मांस व दो गोवंश बरामद

खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
                  क्षेत्र अंतर्गत तिघरा बाजार के बगल स्थित एक बाग में मंगलवार की रात गोकशी किए जाने की जानकारी होते ही मौके पर पहुँची पुलिस को देख गोहत्यारे फरार हो गए। पुलिस ने दो गोवंश और डेढ़ क्विंटल मांस मौके से बरामद किया है। उसे नहर के किनारे मिट्टी खोद गड्ढे में ढक दिया गया। दोनों गोवंशो को पशुशाला भेज दिया गया। पुलिस ने दबिश देकर वारदात के दूसरे दिन एक महिला आरोपित को गिरफ्तार कर चलान न्यायालय भेज दिया।

खुटहन गांव निवासी विहिप के मंडल अध्यक्ष डॉक्टर चन्द्रभान गुप्ता और बजरंग दल संयोजक बृजेश दूबे रात में बाइक से किसी काम के लिए गौसपुर बाजार जा रहे थे। वे तिघरा स्थित स्कूल पार कर रहे थे कि उन्हें गोवंश के होंकाड़ने की आवाज सुनाई दी। पास जाकर देखे तो कई लोग गोवंशो पर धारदार हथियार से वार करते दिखे। वे दूर आकर इसकी सूचना पुलिस को दिए। घटना की सूचना पर तेजी दिखाते पूरे दल बल के साथ मौके पर प्रभारी निरीक्षक अश्विनी दूबे पहुँच गए। पुलिस की भनक लगते ही गोहत्यारे अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। विहिप के अध्यक्ष चंद्रभान गुप्ता ने एक नामजद सहित छह के खिलाफ तहरीर दिया है। पुलिस आरोपितो की तलाश में जगह जगह दबिश दे रही थी कि मुखबिर से सूचना मिली की गोहत्या में सामिल जहाना देवी कहीं भागने के फिराक में पनौली तिराहे पर खड़ी है। मौके पर पहुँची पुलिस उसे हिरासत में ले लिया।
Previous articleजौनपुर : मुक्तेश्वर प्रसाद महाविद्यालय में मनाया गया 73वां गणतंत्र दिवस
Next articleजौनपुर : कार और बाइक की टक्कर में दो घायल, पांच बाइक और कार क्षतिग्रस्त
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?