जौनपुर : पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश को लगी गोली, तीन गिरफ्तार
# बदमाशों के कब्जे से जेवर, नगदी, असलहा व कारतूस बरामद
केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
चंदवक थाना क्षेत्र अंतर्गत बीती रात पुलिस गश्त के दौरान देवलासपुर मुसहरिया हरिहरपुर मार्ग पर बदमाशो से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी। घायल बदमाश समेत तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं के मुकदमा पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया।


















