जौनपुर : पुलिस मुठभेड़ में दो इनामिया बदमाश को लगी गोली, एक फरार

जौनपुर : पुलिस मुठभेड़ में दो इनामिया बदमाश को लगी गोली, एक फरार

# बेलाव पुल पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़

केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
               जिले में अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई का क्रम जारी रखते हुए गुरुवार की देर रात को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान दो इनामिया बदमाश को लगी गोली जबकि एक अपराधी मौका देख फरार होने में सफल रहा। दोनों अपराधियों को ट्रामा सेंटर वाराणसी में भर्ती कराने के बाद इलाज कराया जा रहा है।

गौरतलब हो कि केराकत क्षेत्र के बेलांव पुल के पास में गुरुवार की रात में केराकत पुलिस, स्वाट व सर्विलांस टीम जौनपुर के साथ संदिग्ध वाहनों की चेकिंग किया जा रहा था उसी मध्य एक मोटरसाइकिल पर तीन संदिग्ध व्यक्ति आते हुए दिखाई दिये जिन्हे रोकने का प्रयास किया गया तो बदमाश पुलिस बल को जान से मारने की नियत से फायर करते हुए भागने लगे। जिसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में फायर किया गया जिसमें एक बदमाश तो फायरिंग करते हुए भाग निकला, जबकि एक बदमाश के पेट में और दूसरे बदमाश के पैर में गोली लगी वहीं थोड़ी देर के बाद फायरिंग रुकी तो पुलिस ने देखा कि दो बदमाश घायल पड़े थे। नाम पूछने पर एक ने अपना नाम एसपी यादव निवासी सरपतहां तो दूसरा कमर रशीद निवासी निजामाबाद आजमगढ़ बताया। दोनों बड़े व इनामिया बदमाश थे। पुलिस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया, जहां से दोनों को ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। दोनों के पास से पिस्टल व तमंचा बरामद हुआ। एक के खिलाफ विभिन्न थानों 25 तो दूसरे के खिलाफ 15 मुकदमे दर्ज हैं।
Previous articleजौनपुर : छात्राओं को हेल्थ प्राथमिक उपचार के लिए करें प्रशिक्षित- प्रो निर्मला एस. मौर्य
Next articleजौनपुर : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?