जौनपुर : पूजा-अर्चना व हवन के साथ हुआ रुद्राभिषेक

जौनपुर : पूजा-अर्चना व हवन के साथ हुआ रुद्राभिषेक

खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
                क्षेत्र के पटैला गॉव स्थित बाबा बान दैत मंदिर में हर वर्ष की भांति इस बार भी महाशिवरात्रि के दिन मंगलवार को रुद्राभिषेक किया गया। पंडित वशिष्ठ चतुर्वेदी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधि विधान से पूजा, अर्चना व हवन सम्पन्न करवाया। पूजा वेदी के समक्ष बैठे डॉ सूर्यभान यादव ने यज्ञ में आहुति देकर समाज के कल्याण व धर्म रक्षा की कामना की।

मंदिर में दिनभर जलाभिषेक के लिए शिव भक्तों का तांता लगा रहा। अंत मे मंदिर प्रांगण उपस्थित शिव भक्तों में महाप्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर राकेश मिश्रा, दिनेश मिश्रा, आशीष यादव, लवकुश मौर्या, मुन्ना यादव, लक्ष्मी शंकर अमित तिवारी आदि लोगो ने धर्मार्थ कार्य मे भाग लिया।
Previous articleजौनपुर : छात्रों ने रैली निकालकर मतदान के प्रति किया जागरूक
Next articleसुल्तानपुर : धूमधाम से मनाया गया महाशिवरात्रि पर्व, शिवालयों पर उमड़ा जनसैलाब
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?