जौनपुर : पूर्व प्रबंधक की मनाई गई 8वीं पुण्यतिथि, अर्पित किया गया श्रद्धा-सुमन

जौनपुर : पूर्व प्रबंधक की मनाई गई 8वीं पुण्यतिथि, अर्पित किया गया श्रद्धा-सुमन

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
              बैजनाथ यादव इन्टर कालेज जमालपुर मदारपुर जौनपुर के प्रागंण मे विद्यालय के पूर्व प्रबन्धक स्व. रामशिरोमणि यादव की 8वीं पुण्य तिथि मनायी गयी। इस अवसर पर उनके तैल चित्र पर उनके परिवार के वरिष्ठ सदस्य श्रीपति यादव, पन्चम राम यादव ने पुष्प चढ़ाकर तथा धूप, दीप जलाकर पूजन किया गया।
इस अवसर पर उनके भतीजे रामकृष्ण यादव द्वारा बताया गया कि स्व. बड़े पिताजी अनुशासन प्रिय व समय का सदुपयोग करने वाले तथा दीन दुखियों की मदद करने के लिए सदैव तत्पर रहते थे, विद्यालय के प्रति उनकी गहरी आस्था थी, छोटे बच्चों से बहुत अधिक लगाव रखते थे, हमेशा बच्चो को सही रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित करते थे।विद्यालय के अध्यक्ष कृष्ण मोहन यादव द्वारा कहा गया कि बड़े पिताजी का समाज के लिए किया गया योगदान अविस्मरणीय है। इस अवसर पर पूर्व प्रबन्धक की बहू इन्द्रकला यादव, सुनीता यादव, दयाराम यादव, रामसूरत यादव, रविशंकर तिवारी, कपिलदेव, देवेन्द्र, रोहित, मनोज, संजय, आकाश यादव, विजय यादव, अभिषेक, सत्यम आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रतिभा शाली बच्चो को सम्मानित भी किया गया। आभार डा रामकृष्ण यादव द्वारा किया गया।
Previous articleजौनपुर : नैक की तैयारियों की कुलपति ने किया समीक्षा
Next articleजौनपुर : पूर्व विद्यार्थी के निधन पर शोकसभा आयोजित 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?