जौनपुर : पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर परीक्षाएं 23 से, कार्यक्रम हुआ जारी
# सभी छात्र सम्बंधित विभागों से ले लें प्रवेश पत्र- डॉ ऋषिकेश
# परीक्षा कार्यक्रम में किसी भी तरह का बदलाव नहीं- डॉ संजीव गंगवार
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के परिसर में संचालित एमबीए, फार्मेसी, बायोटेक्नोलॉजी, विज्ञान संकाय, माइक्रो बायलॉजी, बीकॉम आनर्स, बीसीए, इंजीनियरिंग संस्थान, कंप्यूटर एप्लिकेशन, बीएससी, मास कम्युनिकेशन, एप्लाइड साइक्लोजी, पर्यावरण विज्ञान, बायोकेमिस्ट्री आदि के लगभग 6000 छात्रों की विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं 23 मार्च 2022 से शुरू होंगी।कुलपति प्रोफेसर निर्मला एस मौर्य के आदेश पर परीक्षा नियंत्रक वीएन सिंह द्वारा केंद्र संख्या 1 और केंद्र संख्या 2 का क्रमशः परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया।
















