जौनपुर : पूर्वांचल विश्वविद्यालय के छात्रावासों के बदले गए वार्डेन

जौनपुर : पूर्वांचल विश्वविद्यालय के छात्रावासों के बदले गए वार्डेन

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                 वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर स्थित छात्रावासों के वार्डेन में बदलाव किया गया है। कुलपति प्रोफ़ेसर निर्मला एस. मौर्य के आदेश के अनुपालन में कुलसचिव कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार पुरुष छात्रावासों में डॉ. नितेश जायसवाल को विश्वकर्मा छात्रावास, डॉ प्रवीण कुमार सिंह को चरक छात्रावास, डॉ धर्मेंद्र कुमार को सीवी रमन छात्रावास तथा डॉ सुशील कुमार को श्रीनिवास रामानुजन छात्रावास का वार्डेन नामित किया गया है।

वहीं महिला छात्रावासों में श्रीमती पूजा सक्सेना को द्रौपदी छात्रावास, श्रीमती झांसी मिश्रा को मीराबाई छात्रावास, सुश्री जया शुक्ला को लक्ष्मीबाई छात्रावास का वार्डेन नामित किया गया है। श्री सत्यम कुमार उपाध्याय को ट्रांजिट छात्रावास का वार्डेन जबकि डॉ विनय वर्मा को विश्वकर्मा छात्रावास का सहायक वार्डेन नामित किया गया है।
Previous articleजौनपुर : एमएलसी चुनाव को लेकर भाजपाइयों ने की तैयारी बैठक
Next articleजौनपुर : परीक्षा के समय विद्यार्थी रहें तनावमुक्त- प्रो. निर्मला एस. मौर्य
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?