जौनपुर : पेड़ पर साड़ी के सहारे लटकता मिला युवक का शव

जौनपुर : पेड़ पर साड़ी के सहारे लटकता मिला युवक का शव

रामनगर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                   नेवढ़िया थाना क्षेत्र के भटवार गांव में पेड़ पर साड़ी के सहारे 32 वर्षीय युवक ने पत्नी के वियोग में फांसी लगाकर जान दे दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार नेवढ़िया थाना क्षेत्र के डौडी गांव के डबलू वनवासी पुत्र रवींद्र वनवासी का चार माह पहले पत्नी पूजा से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था बात इतनी बढ़ गई कि पत्नी पूजा मायके चली गई तो मृतक युवक रविवार को विदाई कराने नेवढ़िया थाना क्षेत्र के जयसिंहपुर गांव गया लेकिन पत्नी आने से बना कर दी।

जिससे पत्नी के वियोग में फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक नेवढ़िया थाना क्षेत्र के भटवार गांव स्थित एक ईट भट्टे पर काम करता था, ईट भट्टे के पास बगीचे में शीशम के पेड़ पर साड़ी के सहारे फाँसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। ईट भट्टा मालिक ने सूचना युवक के पिता सहित स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर नेवढ़िया पुलिस, परिजन व ग्रामीणों की मौजूदगी में पुलिस ने शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि पति पत्नी से विवाद होने पर पत्नी के मायके चले जाने के वियोग में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
Previous articleजौनपुर : ट्रक की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत
Next articleजौनपुर : रैपिड रिस्पांस टीम के चिकित्सक कोरोना पाॅजिटिव
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?