जौनपुर : पैसे के लेन देन में दो पक्षों में मारपीट, दोनों पक्षों ने दी तहरीर  

जौनपुर : पैसे के लेन देन में दो पक्षों में मारपीट, दोनों पक्षों ने दी तहरीर  

केराकत।
विनोद कुमार 
तहलका 24×7 
             बकाया पैसे को लेकर गुरूवार को दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। मामला सरौनी पश्चिम पट्टी गांव का है। कोतवाली थाना की पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
गांव के राजनरायण की पत्नी मीरा देवी की शिकायत है कि उसके गांव के छांगुर सरोज के यहां उसका पैसा बकाया है। उसके पति राजनारायण उर्फ राजू ने पैसे का तकादा किया तो छांगुर के बेटे बंटी और सचिन उसके घर पहुंचकर गाली गलौज करने लगे और मना करने पर दोनों ने उसकी, उसके पति की पिटाई की। बेटों गणेश और महेश ने बीच बचाव किया तो मनबढ़ों ने उसकी भी पिटाई की।
दूसरी ओर छांगुर सरोज का कहना है कि मीरा उसके पति राजनारायण उर्फ राजू साहनी ने उसके बेटों मोहन उर्फ बंटी सरोज और सचिन सरोज को धोखे से अपने घर बुलाया और उनकी पिटाई की। मारपीट के इस मामले में मीरा और सचिन ने एक दूसरे पक्ष के लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।
Previous articleजौनपुर : किसानों और मजदूरों के मसीहा थे ठेंगड़ी जी- मंगला प्रसाद
Next articleजौनपुर : होनहार छात्र को मिर्ज़ा अनवर बेग इण्टर कॉलेज ने किया सम्मानित
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?