34 C
Delhi
Friday, May 3, 2024

जौनपुर : प्रकृति में हरियाली बिखेरने के संकल्प के साथ रोपे गये पौधे

जौनपुर : प्रकृति में हरियाली बिखेरने के संकल्प के साथ रोपे गये पौधे

खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
                  क्षेत्र अंतर्गत जमुनियां गांव में शनिवार को ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विकास सिंह के नेतृत्व में प्रकृति को हरा भरा रखने के संकल्प के साथ दो हजार दो सौ पौधो का रोपण किया गया। जिसे गांव स्थित इंटर कालेज मैदान, प्राथमिक विद्यालय, कई आईटीआई कालेजों और सरकारी भूमि में लगाया गया।
पौधारोपण से पूर्व श्री सिंह ने सभी उपस्थित लोगों को प्रकृति को हरा भरा रखने का संकल्प दिलवाया। विदित हो कि श्री सिंह इसके पूर्व भी अपने निजी खर्चे से गांव में हजारों पौधे लगवा चुके है। गांव में कई तालाब भी इनके द्वारा खोदवाये गये है। प्रकृति प्रेमी श्री सिंह ने कहा कि पृथ्वी पर जीवन तभी तक है, जब तक वृक्ष जीवित हैं। इनके अभाव में जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। इस मौके पर डॉ राहुल, डॉ अंकुर सिंह, संजय सिंह, नंदलाल यादव, केशव बिंद, मुन्ना गौण आदि ने पौधरोपण किया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37203608
Total Visitors
927
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आश्रम में नाबालिगों से कुकर्म का आरोपी आचार्य को भेजा गया जेल, सेवादार गिरफ्तार

आश्रम में नाबालिगों से कुकर्म का आरोपी आचार्य को भेजा गया जेल, सेवादार गिरफ्तार उज्जैन।   तहलका 24x7           ...

More Articles Like This