जौनपुर : प्रधानमंत्री के आगमन से पूर्व भाजपाइयों ने किया भूमि पूजन
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला एंव जिलाध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम के पूर्व टीडी कालेज के मैदान का भूमि पूजन किया। प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने बताया कि कल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तिलकधारी सिंह महाविद्यालय में नौ विधानसभा के कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करेंगे और अपने कार्यकर्ताओं के अंदर जोश भेरेगे।उन्होंने कहा कि जिसने बूथ जीत लिया उसने चुनाव जीत लिया इसी के तर्ज पर मोदीजी बूथ जीता- चुनाव जीता का मंत्र देंगे।



















