जौनपुर : प्रसव पीड़ा होने पर प्रसूता ने एम्बुलेंस में जना बच्चा

जौनपुर : प्रसव पीड़ा होने पर प्रसूता ने एम्बुलेंस में जना बच्चा

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
                 क्षेत्र के महरौड़ा गांव निवासी एक प्रसूता को सोमवार की रात प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी ले जाते समय प्रसव पीड़ा बढ़ने पर ईएमटी ने एंबुलेंस में ही महिला का प्रसव कराया। महिला ने बच्चे को जन्म दिया। जच्चा-बच्चा को पीएचसी ले जाकर प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

महरौड़ा गांव की सोनी पत्नी राजेश कुमार गर्भवती थी। सोमवार की देर शाम प्रसव पीड़ा बढ़ने पर परिजन 102 नं. पर काल करके एम्बुलेंस बुलवाया। इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन संजय शर्मा के साथ चालक सुनील साहनी एम्बुलेंस लेकर प्रसूता के घर पहुंचे। परिजन के साथ प्रसूता को एम्बुलेंस से लेकर पीएचसी सोंधी ले जा रहे थे। रास्ते में महिला को प्रसव पीड़ा बढ़ने हालत बिगड़ने लगी। ऐसे में चालक ने एम्बुलेंस रोक दी। एम्बुलेंस में तैनात ईएमटी संजय शर्मा ने महिला का सुरक्षित प्रसव कराया। प्रसव के बाद महिला व नवजात को पीएचसी ले जाकर प्राथमिक उपचार कराया। इसके बाद महिला को परिजनों संग घर भेज दिया गया। सुरक्षित प्रसव पर परिजनों ने एम्बुलेंस कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
Previous articleजौनपुर : फर्जी बैनामा करने के आरोप में चार लोगों पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज
Next articleजौनपुर : पीएम आवास योजना के लाभार्थियों से प्रधानमंत्री ने किया वर्चुअली संवाद
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?