जौनपुर : प्राइवेट क्लीनिक की जांच के बाद स्वास्थ्य टीम ने किया सील

जौनपुर : प्राइवेट क्लीनिक की जांच के बाद स्वास्थ्य टीम ने किया सील

मुंगरा बादशाहपुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                   क्षेत्र अंतर्गत मोलनापुर गांव में इलाज के दौरान लापरवाही से एक मासूम की मौत के आरोप को स्वास्थ्य विभाग ने गंभीरता से लिया है। शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. राजेश कुमार की टीम ने क्लीनिक को सील कर दिया।

मीरगंज थाना क्षेत्र के मोलनापुर गांव निवासी अमरनाथ सिंह उर्फ अर्जुन ने बृहस्पतिवार को दो वर्षीय पुत्र यमंत सिंह की तबीयत बिगड़ने पर एक क्लीनिक में भर्ती कराया गया था। आरोप है कि गलत दवा देने के कारण उसकी मौत हो गई। परिजनों ने इसकी शिकायत थाना मीरगंज और मुख्य चिकित्सा अधिकारी से की थी। सीएमओ ने प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश कुमार के नेतृत्व में इस मामले में जांच टीम गठित कर दी। अस्पताल की जांच करने के बाद टीम ने उसे सील कर दिया गया। टीम क्लीनिक के दस्तावेजों व अन्य गतिविधियों की जांच की जा रही है।
Previous articleजौनपुर : जांच के दौरान लाइसेंस न दिखा पाने पर क्लीनिक संचालक पर केस
Next articleजौनपुर : स्लो रेस के जरिए किया यातायात जागरूकता का प्रयास
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?