जौनपुर : प्राणघातक दोहरे ने बुझा दिया एक और घर का चिराग… 

जौनपुर : प्राणघातक दोहरे ने बुझा दिया एक और घर का चिराग…

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                 समाजवादी पार्टी के जिला सचिव रिजवान हैदर राजा के असामयिक निधन से नगर में शोक की लहर दौड़ गयी। राजा जौनपुर का अभिशाप दोहरे के प्रकोप से बच नहीं पाए और महज 30 वर्ष की उम्र में ही कैंसर जैसी घातक बीमारी से जिन्दगी की जंग हार गये।30 वर्षीय समाजवादी पार्टी के युवा नेता रिजवान हैदर राजा का कैंसर का ऑपरेशन 24 नवंबर 2020 को मुंबई के प्रतिष्ठित डॉ सुल्तान प्रधान द्वारा ऑपरेशन किया गया था। करीब 3 माह बाद वह वहां से वापस अपने गृह जनपद नगर के रिज़वी खाँ अटाला मस्जिद के पास रहने लगे।

समाजवादी पार्टी में अपनी आस्था जताते हुए राजा हर कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते थे। दोहरा खाने से उनके मुँह में कैंसर हो गया था 5 माह पूर्व मुंबई में डॉ सुल्तान प्रधान ने उनको देखने के बाद बताया था कि शरीर के अंदर पुनः कई अंगों में कैंसर फैल गया जिसका इलाज मुमकिन नहीं है आखिरकार आज सुबह 7:30 बजे उनका निधन आवास पर हो गया। उनके निधन से समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज़, पूर्व विधायक शैलेंद्र यादव ललई, विधायक लकी यादव, रुखसार अहमद, मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ अब्दुल कादिर खान, युवा सपा नेता श्रवण जायसवाल, सभासद अलमास अहमद, कांग्रेस के जिला महासचिव आजम जैदी, नायाब हसन सोनू, हसन ज़ाहिद खान, “बाबू” सभासद, सदफ हैदर, पत्रकार हसनैन क़मर दीपू, पूर्व सभासद शाहिद मेंहदी, पूर्व भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष नेहाल हैदर, जिलाध्यक्ष मेराज हैदर सहित कई गणमान्य लोगों ने राजा के निधन पर अपनी शोक संवेदना  प्रकट किया।
Previous articleजौनपुर : समाधान दिवस पर 125 प्रार्थना पत्रों में से 21 का हुआ निस्तारण
Next articleजौनपुर : सेनापुर शहीद स्तंभ पर लगे राष्ट्रीय ध्वज की रस्सी का रिंग महीनों से टूटा
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?