जौनपुर : प्रेमी युवक ने लगायी फांसी, बगल में प्रेमिका का भी मिला शव
चंदवक।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
क्षेत्र के पड़रछा गांव में मंगलवार की भोर में घर के बरामदे के रोशनदान से रस्सी के सहारे फांसी पर प्रेमी का जहां लटकता शव मिला वहीं उसके पास ही चौकी पर प्रेमिका मृत पड़ी थीं। मृतक प्रेमिका की मां ने सुबह जब यह दृश्य देखा तो पैरो तले से जमीन खिसक गई। चीखने चिल्लाने पर आस पास के लोग जुट गए। सूचना पुलिस को दी गईं। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पड़रछा गांव निवासी फूलचंद्र विश्वकर्मा की पुत्री ज्योति की शादी दस साल पहले राकेश विश्वकर्मा निवासी बेलाव थाना बदलापुर के साथ हुई थीं।

दोनों को एक बेटी आठ साल की साक्षी है। शादी के चार साल बाद दोनों के संबंध खराब हो गए। करीब एक साल पहले ज्योति का संबंध मोबाइल के जरिए राजस्थान के अलवर जिले के प्रतापगढ़ थाना क्षेत्र के निताता गांव निवासी विकास कुमार मीणा (26) से हो गया। इसकी भनक जब उसके पति को लगा तो विरोध करने लगा।मोबाइल से बात करने पर मारने पीटने लगा लेकिन वह नहीं मानी। करीब छः माह पहले वह घर से प्रेमी से मिलने अलवर चली गईं। इधर महिला की छोटी बहन प्रतीक्षा ने बदलापुर थाने में ज्योति को हत्या कर गायब कर देने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ज्योति को अलवर से बरामद कर उसके पिता फूलचंद्र को सुपुर्द कर दिया। तब से वह मायके में ही रह रहीं थी।जीविकोपार्जन के लिए एक माह से पतरही में एक दुकान पर नौकरी भी कर रही थीं। दो तीन माह से पति से भी उसके संबंध अच्छे हो गए थे।


















