जौनपुर : फर्जी मुकदमे में फंसाने से पत्रकारों में आक्रोश
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
बलिया जिला प्रशासन द्वारा पत्रकारों को फर्जी मुकदमे में फंसाने से आक्रोशित जौनपुर के पत्रकारों ने बुधवार को मुख्यमंत्री से संदर्भित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।

ज्ञापन के माध्यम से पत्रकारों ने मांग किया कि बलिया जिले के पत्रकार अजीत ओझा, दिग्विजय सिंह व मनोज गुप्ता अपने सूत्रों से खबर एकत्रित करके शिक्षा माफियाओं एवं अधिकारियों का भंडाफोड़ कर रहे थे। अपनी किरकिरी देख जिला प्रशासन ने शिक्षा माफियाओं के खिलाफ कार्यवाही न करके उल्टे पत्रकारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाकर जेल भी भेज दिया। यह पत्रकारिता के स्वतंत्रता का हनन है तथा पत्रकारों को डराने-धमकाने का पूरा प्रयास है हम पत्रकार साथी कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे।

















