27.8 C
Delhi
Tuesday, April 16, 2024

जौनपुर : पार्टी के पुरोधों द्वारा दिखाएं रास्ते पर चलने की अपील- मनीष गुप्ता

जौनपुर : पार्टी के पुरोधों द्वारा दिखाएं रास्ते पर चलने की अपील- मनीष गुप्ता

# भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर नगर में निकली यात्रा

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
                  भारतीय जनता पार्टी के 42वें स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने स्थानीय कस्बा स्थित संजय इंजीनियरिंग वर्कशॉप पर बुधवार को धूम- धाम से मनाया गया। इसके बाद नगर में कार्यकर्ताओं ने एक पैदल यात्रा निकाला। कार्यक्रम की शुरुआत मण्डल अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा ने पार्टी कार्यालय पर झंडारोहण कर कार्यक्रम का आगाज किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने सम्बोधित किया।

जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह मण्डल अध्यक्ष धर्मेंद मिश्रा के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ झंडारोहण किया। इसके बाद नगर में हाथ में पार्टी का झण्डा लेकर एक यात्रा भी निकाली गई। यात्रा समाप्त होने पश्चात कार्यकर्ताओ ने पार्टी कार्यालय पर एकत्र होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिभाषण सुना। उसके उपरांत माइक्रो डोनेशन का कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते मण्डल अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा ने स्व. अटल विहारी वाजपेयी की कविता…बार नहीं मानूंगा, रार नहीं ठानूंगा काल के कपाल पर लिखता मिटाता हूँ… कविता को सभी कार्यकर्ताओं ने इसको दोहराते हुए कार्यकर्ताओ में नई ऊर्जा पैदा किया। इस कार्यक्रम को सभासद मनीष गुप्ता ने सम्बोधित करते हुए कहा कि हमें पार्टी के पुरोधा लोगों के द्वारा दिखाएं गए मार्गों को आगे बढ़ना होगा तभी देश के विकास का सर्वागीण विकास होगा। इस दौरान उद्योग व्यापार मण्डल के नगर अध्यक्ष संजय विश्वकर्मा, महामंत्री उपेंद्रनाथ मिश्रा, मण्डल उपाध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव, राधेश्याम गुप्ता, मिन्ता बिन्द, राजकेशर, मोखई बिन्द व नौशाद अहमद उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37006049
Total Visitors
376
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

सपा कार्यकर्ताओं ने घोषित प्रत्याशी का फूंका पुतला

सपा कार्यकर्ताओं ने घोषित प्रत्याशी का फूंका पुतला # जिले के नेता को प्रत्याशी बनाने की मांग, प्रत्याशी बदले जाने...

More Articles Like This