जौनपुर : फिल्म थैंक गॉड को लेकर कायस्थ महासभा आक्रोशित

जौनपुर : फिल्म थैंक गॉड को लेकर कायस्थ महासभा आक्रोशित

# फिल्म के डायरेक्टर, प्रोड्यूसर सहित अभिनेता पर एफआईआर दर्ज कराने के लिए दिया तहरीर

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
               थैंक गाड फ़िल्म प्रमोशन में हम सब आराध्य देव भगवान चित्रगुप्त जी महाराज के अपमान के विरोध में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रतिनिधि मंडल ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।बताते चलें कि सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर थैंक गॉड नाम की फिल्म का प्रोमो जारी हुआ है जिसके डायरेक्टर इंद्र कुमार, प्रोड्यूसर आनंद पंडित, भूषण कुमार, अशोक ठकेरिया, कृष्ण कुमार, सुनील खेत्रपाल तथा अन्य लोग हैं। इस फ़िल्म के मुख्य अभिनेता अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा तथा अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह है। यह फ़िल्म टी-सीरीज कंपनी द्वारा बनाई और मार्केटिंग की जा रही है।

इस फिल्म में सनातन धर्म के भगवान श्री चित्रगुप्त जी महाराज का घोर अपमान व चित्रण कर प्रस्तुत किया गया है। हिंदू मान्यता के अनुसार संपूर्ण चराचर सृष्टि के रचयिता परम पिता ब्रह्मा जी के मानस पुत्र बुद्धि विवेक और ज्ञान के प्रदाता तथा हिंदू समाज के परम पूज्य व कायस्थ समाज के परम आराध्य भगवान श्री चित्रगुप्त जी महाराज का अपमान किया गया है। टी- सीरीज कंपनी द्वारा जारी की गई प्रोमो तथा इस फिल्म के अभिनेता अजय देवगन द्वारा अपने ट्विटर अकाउंट से जारी किए गए थैंक गॉड के फ़िल्म के ट्रेलर में जिस प्रकार से हिंदू समाज के परम आराध्य परम पिता ब्रह्मा के मानस पुत्र भगवान चित्रगुप्त को अपमानित किया गया है तथा उनका अश्लील चित्रण किया गया है उससे हम सभी की आस्था पर गंभीर चोट पहुंची है। कोतवाली परिसर में प्रमुख रुप से अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिला महामंत्री सुरेश अस्थाना, प्रदेश सचिव आलोक वर्मा , प्रदेश प्रवक्ता विश्व दीपक श्रीवास्तव पत्रकार, मनीष श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष उमेश श्रीवास्तव, उद्देश्य श्रीवास्तव यशु, युवा अध्यक्ष अभिषेक श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे।
Previous articleअरविंद यादव चुने गए अटेवा के नए संयोजक, महामंत्री बने नितिन कुमार यादव
Next articleजर्जर भवनों के ध्वस्तीकरण के आदेश को जिला प्रशासन कर रहा है नजरअंदाज
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?