जौनपुर : फिल्मी अंदाज़ में ट्रेन के आगे कूदे प्रेमी युगल
# प्रेमी की दर्दनाक मौत, प्रेमिका गम्भीर रूप से घायल
खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
मोहब्बत में नाकाम होते देख एक प्रेमी युगल ने खौफनाक तरीका अपना लिया। रविवार की दोपहर खेतासराय रेलवे स्टेशन के निकट तारगहना गांव के पास प्रेमी युगल एक दूसरे का हाथ पकड़ कर गोदान ट्रेन के सामने आ गए। जिसमें प्रेमी की मौत हो गई। जबकि प्रेमिका गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने प्रेमी का शव कब्जे में लेने के बाद घायल प्रेमिका को अस्पताल पहुंचाया।

















