जौनपुर : बंदरों के आतंक से प्राथमिक विद्यालय के छात्रों में दहशत
सुईथाकलां।
मो आसिफ
तहलका 24×7
स्थानीय विकास खण्ड क्षेत्र के बड़ागांव स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में बंदरों का आतंक हद से अधिक बढ़ चुका है जिसके कारण सभी छात्र छात्राओं में भय बना हुआ है।गुरुवार को विद्यालय के लंच समय जब बच्चे खाना खा रहे थे तभी अचानक शिवांगी पुत्री सुखदेव जो कक्षा तीन की छात्रा है उसके ऊपर बंदरों ने मिलकर हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया जिसे देख बच्चों में दहशत फैल गई और चीख-पुकार करने लगे वहां पर उपस्थित प्रधानाध्यापक समेत अध्यापकों ने किसी तरीके शिवांगी को बंदरों से मुक्त कराया और आनन-फानन में उपचार के लिए नजदीकी चिकित्सालय ले गए।

प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ राम यश ने बताया बंदरों कि यह समस्या पिछले कई सालों से हो रही है आए दिन किसी न किसी प्रकार की घटना बंदरों को लेकर घट जाती है जिस के संदर्भ में कई बार गांव के प्रतिनिधि से भी बात हुई मगर अभी तक किसी प्रकार का कोई समाधान नहीं हो पाया है।बंदरों का यह आतंक मात्र विद्यालय तक सीमित नहीं है बंदरों के आतंक से पूरा गांव परेशान है। ग्रामीणों से बातचीत करने पर पता चला कि कई बार प्रशासन से कार्रवाई के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया मगर अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है यह समस्या दिन-ब-दिन विकराल होती जा रही है।

















