जौनपुर : बच्चा चोर की अफवाह फैलाने के मामले में पांच अभियुक्त गिरफ्तार 

जौनपुर : बच्चा चोर की अफवाह फैलाने के मामले में पांच अभियुक्त गिरफ्तार

शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
                    बच्चा चोरी की अफवाह उड़ाने वाले मामलों में जौनपुर पुलिस खासी सख्ती बरत रही है। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव में बच्चा चोरी की अफवाह उड़ाकर कचरा बीनने वाले दो युवकों की पिटाई के मामले में 5 युवकों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार युवकों के खिलाफ भादवि की धारा 307 के तहत कार्रवाई की जा रही है। मामले में कुल 11 लोगों का नाम प्रकाश में आया है, 6 अन्य की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
क्षेत्राधिकारी अंकित कुमार ने बताया कि बड़ागांव वाली घटना में वीडियो फुटेज आदि के आधार पर 11 आरोपियों को चिन्हित किया गया था। जिनमें से 5 को गिरफ्तार कर लिया गया। इनके नाम कामरान, कादिर, आसिफ, कासिम और ज्ञानचंद हैं। ये पांचों युवक बड़ागांव के ही निवासी हैं। अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बयान जारी कर कहा कि एसएसपी का साफ निर्देश है कि ऐसे मामलों में कड़ा रुख अपनाया जाए। उन्होंने कहा कि बच्चा चोरी की अफवाह उड़ाने वालों पर रासुका के तहत कार्रवाई की जा सकती है।
बता दें कि बीते गुरुवार को बड़ागांव के बाहर झुग्गी झोपड़ी बनाकर रहने वाले खानाबदोश परिवार के दो युवक रविनाथ और दिवानाथ गांव में कचरा आदि इकठ्ठा कर रहे थे। इस बीच गांव के एक युवक ने बच्चा चोरी की अफवाह फैलाकर दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गई। अचानक हुई घटना से दोनों खानाबदोश युवक घबरा गए। उग्र हुई भीड़ ने बच्चा चोरी की अफवाह को सच मानकर दोनों युवकों की पिटाई कर अधमरा कर दिया। कुछ लोगों ने युवकों को भीड़ से छुड़वाया। पिटाई से बुरी तरह घायल युवकों का उपचार गांव के ही प्राइवेट चिकित्सक से कराया गया, बाद में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।
Previous articleजौनपुर : स्लो रेस के जरिए दिया यातायात जागरूकता का संदेश
Next articleजौनपुर : जेसीआई शाहगंज संस्कार ने विद्यालय में लगाई “ईमानदारी की दुकान”
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?