जौनपुर : बदमाशों ने अधेड़ से छीना आठ हजार रुपये और मोबाइल

जौनपुर : बदमाशों ने अधेड़ से छीना आठ हजार रुपये और मोबाइल

मछलीशहर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                  स्थानीय कोतवाली अंतर्गत रायबरेली-जौनपुर मार्ग पर छाछो गांव के समीप बीती रात बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक अधेड़ व्यक्ति के सिर पर राड से प्रहार करके उसकी जेब में रखा आठ हजार रूपये और मोबाइल छीन लिया।

बताया जाता है कि सिकरारा थानांतर्गत कुरनी ग्राम निवासी राम अकबाल मौर्य पुत्र स्वर्गीय हरभजन बीती रात स्थानीय कस्बे में स्थित अपनी दवा की दुकान को बंद करके साइकिल से वापस घर जा रहे थे जैसे ही वह नेशनल हाई-वे स्थित छाछो गांव के गाटर पटिया की दुकान के पास पहुंचकर लघुशंका के लिए अपनी साइकिल रोके उसी समय बाइक सवार तीन बदमाश पीछे से आये और उनके सिर पर लोहे के डंडे से प्रहार कर दिया। इसके बाद उन्हें खींच कर के सड़क किनारे स्थित खेत में ले गए और उनकी जेब में रखा ₹8000 और दो अदद मोबाइल फोन छीन लिया।शोर मचाने पर जब तक लोग घटनास्थल पर पहुंचते तब तक बदमाश बाइक स्टार्ट कर के वहां से फरार हो गये। भुक्तभोगी ने घटना की सूचना रात में ही कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने मध्यरात्रि के बाद पीड़ित का मेडिकल मुआयना कराया। कोतवाल देवानंद रजक ने बताया कि पीड़ित ने तहरीर दी है, लेकिन प्राथमिकी अभी तक दर्ज नहीं किया गया है।
Previous articleजौनपुर : चलती बोलोरो पर गिरा पेड़, 10 घायलों में 5 गंभीर
Next articleजौनपुर : खेत मे लटकता बिजली का तार दे रहा दुर्घटना को दावत
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?