जौनपुर : चलती बोलोरो पर गिरा पेड़, 10 घायलों में 5 गंभीर
रामपुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
थाना क्षेत्र के मई गांव में मिर्जापुर- जौनपुर हाईवे पर दर्शन करने जा रहे बोलोरो के बोनट पर विशालकाय पेड़ गिर जाने से एक ही परिवार के 10 लोग घायल हो गए। घायलों में पांच की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

बक्शा थाना क्षेत्र के जमऊपट्टी बटाऊवीर गांव निवासी रमेश पाल अपने परिवार के 10 सदस्यों को लेकर बोलोरो से बुधवार की सुबह चौकिया दर्शन करने के बाद विंध्याचल मां का दर्शन करने मिर्जापुर जौनपुर हाईवे एनएच 135 के रास्ते जा रहे थे। सुबह 10:00 बजे जैसे ही रामपुर थाना क्षेत्र के मई गांव स्थित कृषि फार्म के सामने पहुंचे चलती बोलोरो की बोनट के ऊपर एक विशालकाय पेड़ भरभराकर बोलोरो के ऊपर गिर पड़ा। बोलोरो के ऊपर विशालकाय पेड़ गिरते ही बोलोरों के अंदर फंसे एक ही परिवार के 10 लोगों में चीख पुकार होने लगी। आसपास के लोगों ने दौड़कर विशालकाय पेड़ की डालियों को काटकर बोलोरो के शीशे एवं दरवाजे को तोड़कर बोलोरो के अंदर फंसे अनुजा, पूनम पाल, वन्दना पाल, अन्नू पाल, रीता पाल, मीरा, रमेश पाल, सुनील राना, सचिन निवासी जमऊपट्टी बटाऊबीर को बाहर निकाला।

















