जौनपुर : बदलापुर विधानसभा की जनता के हितों के लिए जारी रहेगा संघर्ष- बाबा दुबे
बदलापुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
संघर्षों से आदमी कमजोर नहीं होता बल्कि उसकी ताकत और बढ़ जाती है। बदलापुर विधानसभा की जनता के हितों के लिए संघर्ष जारी रहेगा। अपने निवास बाबा कुंज पर आयोजित होली मिलन समारोह में बोलते हुए पूर्व विधायक ओम प्रकाश दुबे उर्फ बाबा दुबे ने उपरोक्त बातें कही।उन्होंने कहा कि बुजुर्गों के आशीर्वाद तथा युवाओं की ताकत के बल पर उन्होंने पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ा।


















