जौनपुर : बाइक सवार को बचाने के लिए ट्रेन चालक ने रोक दी मालगाड़ी

जौनपुर : बाइक सवार को बचाने के लिए ट्रेन चालक ने रोक दी मालगाड़ी

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                  अहमदपुर रेलवे क्रासिंग पर बुधवार को एक युवक की जान बचाने के लिए चालक ने मालगाड़ी को रोक दिया। युवक के ट्रैक से हटने के बाद मालगाड़ी अपने गंतव्य के लिए रवाना हुई। लोगों ने इसके लिए मालगाड़ी के चालक की सराहना की।

राजेपुर गांव निवासी सिराजु (36) जौनपुर शहर से किसी काम के लिए कल्याणपुर बाजार जा रहा था। अहमद पुर रेलवे क्रासिंग बंद होने से युवक जल्दबाजी में क्रासिंग के बगल से बाइक सहित निकलने लगा। वह अचानक रेलवे लाइन की पटरी पर फिसल कर बाइक सहित गिर पड़ा। उसी दौरान जौनपुर से वाराणसी की तरफ जाने के लिए मालगाड़ी स्टेशन से निकल रही थी इस कारण उसकी गति काफी धीमी थी। ट्रेन चालक ने युवक को बाइक सहित गिरा देख कर मालगाड़ी को रोक दिया। युवक के हटने के बाद मालगाड़ी अपने गंतव्य के लिए रवाना हुई। लोगों ने इसके लिए मालगाड़ी के चालक की सराहना की।
Previous articleजौनपुर : फरार ईरानी गैंग के बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दी दबिश
Next articleभूस्खलन की चपेट में आने से जौनपुर निवासी पिता-पुत्री की मुंबई में मौत
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?