जौनपुर : बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे की बट से घायल कर लूटी बाइक
खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
क्षेत्र अंतर्गत मवई गांव के समीप शनिवार की सुबह बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक को तमंचे की मुठिया से घायल कर अपाची बाइक लूट ली। घटना को अंजाम देने के बदमाश बाइक लेकर मार्टीनगंज की तरफ भाग लिए। घायल युवक को मानीकलां एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस बदमाशों की घेराबंदी में जुट गई। 

जानकारी के मुताबिक मवई गांव निवासी 21 वर्षीय अखिलेश यादव अपाची बाइक से अपनी मां को लेने गुरैनी जा रहा था। गांव के बाहर गुरैनी-मार्टीनगंज मार्ग पर गांव के मोड़ पर पहुंचा था कि तभी एक बाइक से पहुंचे दो बदमाशों ने अखिलेश को रोककर उसकी बाइक छीनने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने तमंचे की मुठिया से अखिलेश के सिर पर प्रहार कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। जब तक आस पास के लोग पहुंचते बदमाश अखिलेश की बाइक लेकर मार्टीनगंज की तरफ फरार हो गए। थानाध्यक्ष युजवेंद्र सिंह के अनुसार घटना की सूचना मिली है। मौके पर जाकर जाँच की जा रही है जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।


















