जौनपुर : बारावफात को लेकर डीएम और एसपी ने किया निरीक्षण

जौनपुर : बारावफात को लेकर डीएम और एसपी ने किया निरीक्षण

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
नगर में मनाए जाने वाले बारावफात को लेकर डीएम और एसपी ने सोमवार की शाम नगर भ्रमण कर निरीक्षण किया। बारावफात पर विद्युत व्यवस्था सुदृढ़ रखने और तार आदि की मरम्मत के लिए डीएम ने लाइनमैन को निर्देश दिया। कहा कि त्योहार पर विद्युत व्यवस्था में कोई गड़बड़ी नहीं आनी चाहिए।

डीएम मनीष कुमार वर्मा और एसपी अजय कुमार साहनी सायं सवा पांच बजे अचानक चौराहे पर पहुंचे। जहां लाइनमैन दयाराम को बुलाकर विद्युत व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। चौराहे पर लगे हाईमास्ट लाइट और तारों के बारे में पूछा। एसपी ने मौके पर मौजूद थानाध्यक्ष युजवेंद्र कुमार सिंह को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। डीएम और एसपी बारावफात के जलसागाह स्थल और जुलूस के रास्ते का निरीक्षण करने के उपरांत वापस लौट गए। मौके पर मौजूद मो. असलम खान ने बताया कि खेतासराय में 18 और 19 अक्टूबर को बारावफात मनाया जाएगा।

Previous articleजौनपुर : शिकार लीला के साथ संपन्न हुई इस सत्र की ऐतिहासिक रामलीला
Next articleकांग्रेसियों ने द्वय विकास पुरुषों को अर्पित किया श्रद्धा-सुमन, दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?