जौनपुर : बाल मेला एंव विभिन्न प्रतियोगिताओं में बच्चों ने किया प्रतिभाग
मुफ्तीगंज।
हरिओम सहाय
तहलका 24×7
धर्मापुर स्थित गौरव शिक्षा संस्थान में शनिवार को बाल मेला और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बाल मेला में जहां बच्चों ने विभिन्न पकवानों के स्टाल लगाये थे। वहीं विज्ञान प्रदर्शनी, रंगोली, पोस्टर व मेंहदी प्रतियोगिताओं में बच्चों ने प्रतिभाग किया।

प्रतिभागियों को अवार्ड देकर व मेडल पहनाकर पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री जफराबाद विधायक जगदीश नारायण राय व विशिष्ट अतिथि पूर्व सीएमओ डा. रामअवध यादव ने विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन किया। विज्ञान प्रदर्शनी जूनियर वर्ग में हिमांशु मौर्या प्रथम, निष्ठा पाल द्वितीय व करिश्मा यादव तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं सीनियर वर्ग में प्रियांशु राज प्रथम, कीर्ति यादव द्वितीय व अरबिया सिद्दीकी तृतीय स्थान हासिल किया। पोस्टर प्रतियोगिता में रिया यादव प्रथम, अश्वनी राज द्वितीय व सलोनी निषाद तृतीय स्थान पर, रंगोली प्रतियोगिता में खुशी यादव प्रथम, सोनाली यादव द्वितीय व आंचल तृतीय स्थान पर, मेंहदी प्रतियोगिता में पूजा यादव प्रथम, अंजली गौतम द्वितीय व सोनाली यादव में तृतीय स्थान प्राप्त किया।

निर्णायक मंडल में राजदेव यादव, शिवसहाय यादव, जियाराम, छोटेलाल यादव, रामाधार यादव, वीरेंद्र यादव रहे। प्रबंधक लालजी यादव व डायरेक्टर गौरव यादव ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रधानाचार्य राजाराम यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर प्रधान जयहिंद यादव, फौजी अनिल यादव, अवधेश, शिवधनी, अरविंद साहू, महेंद्र प्रताप यादव, मुमताज अहमद, नवीन प्रकाश, संजय यादव, उषा शर्मा, अनीता, रंगबहादुर आदि मौजूद रहे।

















