जौनपुर : बिजली निविदा कर्मियों ने किया एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन

जौनपुर : बिजली निविदा कर्मियों ने किया एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन

# निविदा कर्मियों ने लगाया अधिकारियों पर गंभीर आरोप

केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
                बिजली उपखण्ड कार्यालय मनियरा पर शनिवार की सुबह बिजली निविदा कर्मियों ने दिनेश यादव के नेतृत्व में बिजली उपखण्ड पहुंच धरना प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया।इस बाबत मीडिया से बात करते हुए दिनेश यादव ने बताया कि हम लोग विद्युत मजदूर पंचायत के निविदा कर्मचारी है हम लोगो को बगैर कारण बताए किसी भी निविदा कर्मियों को विभाग से हटा दिया जाता है या वेतन काट दिया जाता है या अधिकारियो द्वारा अनैतिक व्यवहार व दुर्व्यहार करने के साथ गाली गलौज के माध्यम से बात की जाती है।

इसी के विरोध में हम सभी लोग शांतिप्रिय एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर रहे हैं साथ ही हम लोगो को कोई सुरक्षा उपकरण नहीं दिए गए है जिसके कारण कोई भी दुर्घटना हो जाती है तो उसका कोई उच्चाधिकारी संज्ञान नही लेता है इन सभी मांगों को लेकर हम लोग धरना प्रदर्शन पर बैठे हुए है। धरना प्रदर्शन करने वालो में सुनील यादव, अरुण यादव, रोबिन, रितेश, लालजीत, रमेश मौर्य समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
Previous articleजौनपुर : दही हांडी प्रतियोगिता में सनोज ने मारी बाजी
Next articleजौनपुर : प्रधानों ने चार सूत्रीय मांगों का ज्ञापन बीडीओ को सौंपा
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?