जौनपुर : बीएसए ने बच्चों द्वारा शुरु कराया पौधरोपण अभियान
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
शासन के मंशानुसार वृक्षारोपण महाभियान कार्यक्रम के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम को गति देने के उद्देश्य से बक्सा विकासखंड के पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गोरखनाथ पटेल, डीसी एमडीएम अरूण मौर्य, बीईओ उदय भान कुशवाहा द्वारा बच्चों से पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ कराया गया।

















