जौनपुर : बीजेपी कार्यकर्त्ताओं ने सुनी “मन की बात”

जौनपुर : बीजेपी कार्यकर्त्ताओं ने सुनी “मन की बात”

# साल के पहले “मन की बात” सुनकर गदगद हुए कार्यकर्ता

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
              देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महीने के अन्तिम रविवार को “मन की बात” करते है। जिसकी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री इस वर्ष का पहला और” मन की बात” कार्यक्रम का 85 एपिसोड में रविवार को सम्बोधित किया। जिसको स्थानीय कार्यकर्त्ताओं ने सुना और उनकी बातों को सुनकर गदगद हो गए।

प्रधानमंत्री की “मन की बात” को सुनने के लिए रविवार को खेतासराय- शाहगंज मुख्य मार्ग पर स्थित संजय इंजीनियरिंग वर्कशॉप पर कार्यकर्ता एकत्र हो गए। जिसमें मन की बात कार्यक्रम को सुना। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता सभासद जगदम्बा प्रसाद पाण्डेय ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री शिक्षा, कोरोना, गणतन्त्र दिवस, सुभाष चन्द्र बोष जयंती समेत कई विषयों के बारे में विस्तार से सम्बोधित किया। उन्होंने भारतीय संस्कृति के विविध रंगों की सराहना किया जो आज विश्व के कोनो-कोनो एक पहचान बनाई है। वहीं उद्योग व्यापार मण्डल के नगर अध्यक्ष संजय विश्वकर्मा ने “मन की बात कार्यक्रम के पश्चात बताया कि “मन की बात” कार्यक्रम राष्ट्र के प्रति प्ररेणा देती है। इसको सुनकर जीवन में उतारने की जरूरत है।

इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष आदर्श श्रीवास्तव, मण्डल उपाध्यक्ष सत्यम गुप्ता, अनिल प्रजापति शक्ति केन्द्र संयोजक, राजकेशर, हरिओम बरनवाल, आकाश विशवकर्मा, आकाश सोनी, अतुल गुप्ता मण्डल मंत्री, नौशाद, शिवा बरनवाल समेत तमाम लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में आयोजक मण्डल महामंत्री व सभासद मनीष गुप्ता ने आगन्तुकों के प्रति आभार प्रकट किया।
Previous articleजौनपुर : बीसी सखी नियुक्त होने से ग्रामीणों को मिलेगी सहूलियत- सूरज सिंह
Next articleजौनपुर : जनता आम आदमी पार्टी की ओर आस भरी नजरों से देख रही है- मुन्ना
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?