जौनपुर : बीमारी से ग्रसित युवक की मौत, बच्चें हुए अनाथ
# पांच माह पूर्व पत्नी की ट्रेन की चपेट में आने से हो चुकी है मौत
जलालपुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
थाना क्षेत्र महिमापुर गांव निवासी एक 35 वर्षीय युवक की मंगलवार की रात्रि में रेलवे क्रासिंग लालपुर के पास मौत हो गई। युवक बीमारी से ग्रसित था। पूर्व में दो अलग अलग दुर्घटना में पैर व हाथ से विकलांग हो गया था। तभी से रेलवे क्रासिंग पर भीख मांगकर बच्चों की परवरिश कर रहा था।


















