30.1 C
Delhi
Sunday, May 5, 2024

जौनपुर : बूथ जीतो तो चुनाव जीतो- अशोक श्रीवास्तव

जौनपुर : बूथ जीतो तो चुनाव जीतो- अशोक श्रीवास्तव

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
               भारतीय जनता पार्टी नगर दक्षिणी के पदाधिकारी बंधुओं, शक्ति केंद्र संयोजक बंधुओं, शक्ति केंद्र प्रभारी एवं बूथ सत्यापन अधिकारियों की एक आवश्यक बैठक ओलंदगंज स्थित नगर कार्यालय पर संपन्न हुई। सदर विधानसभा प्रभारी अशोक श्रीवास्तव ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को उनकी भूमिका व उनके उत्तरदायित्व के बारे में विस्तार से बताया। चुनाव जीतने के मंत्र को समझाते हुए उन्होंने कहा कि “बूथ जीता तो चुनाव जीता” के अनुरूप हमें कार्य करना है और अपने-अपने दायित्व वाले बूथों पर पार्टी को अधिकाधिक मत दिलाना है। नगर अध्यक्ष जौनपुर दक्षिणी अमित श्रीवास्तव ने उपस्थित लोगों को संबंधित करते हुए कहा कि चुनाव बूथ की मजबूती से ही फतह होगा। बूथ अध्यक्ष बंधु ही पार्टी की प्राथमिक इकाई होते हैं जिनके मेहनत और समर्पण के दम पर ही पुनः प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनना सुनिश्चित है।
कार्यक्रम का संचालन नगर महामंत्री सतीश सिंह त्यागी ने किया एवं आए हुए अतिथियों का आभार नगर महामंत्री राजेश गुप्ता ने प्रकट किया। इस अवसर पर नगर उपाध्यक्ष मनोज तिवारी, बसंत प्रजापति, जय विजय सोनकर, उपाध्यक्ष राजेश कन्नौजिया, कमलेश निषाद, अभिषेक श्रीवास्तव, नगर मंत्री रीता पटेल, अरविंद गुप्ता, अजय सेठ, दीपक मिश्रा, निशा कांत द्विवेदी, नगर कोषाध्यक्ष संदीप कुमार जायसवाल, शैल साहू, सतीश पांडे, विमला श्रीवास्तव, रविंद्र नारायण सिंह, डॉ ब्रह्मेश शुक्ला, ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता, सिद्धार्थ , हर्ष मोदनवाल, सुशांत चौबे आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37238835
Total Visitors
806
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सिर कूंचकर अपराधी की हत्या से सनसनी, कुएं में मिला शव

सिर कूंचकर अपराधी की हत्या से सनसनी, कुएं में मिला शव गाजीपुर। तहलका 24x7                 भुड़कुड़ा...

More Articles Like This