जौनपुर : बृहद रोजगार मेले का आयोजन 29 जून को..

जौनपुर : बृहद रोजगार मेले का आयोजन 29 जून को..

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के निर्देश पर मिशन रोजगार के अंतर्गत 29 जून 2022 को प्रातः 10 बजे, जिला सेवायोजन कार्यालय एवं कौशल विकास मिशन द्वारा बृहद रोजगार मेला का आयोजन जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर निकट नारायण नर्सिंग होम रासमण्डल होटल रिवर ब्यू के सामने किया गया है।

इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की 06 से अधिक कंपनियां प्रतिभाग करेंगी, जिनके द्वारा 200 से अधिक पदों पर भर्ती की जायेगी। इस सम्बंध में जिला सेवायोजन अधिकारी राजीव सिंह ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों कि आयु 18 वर्ष से अधिक और न्यूनतम शैक्षिक योग्यता हाई स्कूल, इण्टर, स्नातक उत्तीर्ण बेरोजगार अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के माध्यम से योग्यतानुसार विभिन्न पदों पर चयन करेंगी। रोजगार मेला में सम्मिलित होने के लिए अभ्यर्थियों को अपने साथ समस्त शैक्षिक प्रमाण-पत्रों की छायाप्रति आईडी प्रुफ सहित प्रतिभाग कर सकते है एवं वेब पोर्टल www.sewayojan.up.nic.in के माध्यम से भी जनपद के बेरोजगार अभ्यर्थियों को अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने की अपील की है।
Previous articleजौनपुर : जन्मदिवस पर समाजसेवी विक्रम ने किया रक्तदान
Next articleजौनपुर : गैस लीक होने से लगी आग, मिठाई बना रहा युवक झुलसा
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?