जौनपुर : बेखौफ चोरों ने प्राथमिक विद्यालय को बनाया तीसरी बार निशाना

जौनपुर : बेखौफ चोरों ने प्राथमिक विद्यालय को बनाया तीसरी बार निशाना

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
              क्षेत्र में हो रही चोरियों को रोकने में स्थानीय पुलिस पूरी तरह से नाकाम हो गयी है। बीबीगंज पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत परासिन गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय को चोरों ने रविवार देर रात तीसरी बार निशाना बना कर हजारों का सामान पार कर दिया।

बेखौफ चोरों ने विद्यालय की रसोई में रखा अनाज, बर्तन, गैस सिलेंडर व अन्य समान चुरा ले गए। चोरी की जानकारी सोमवार की सुबह अध्यापकों को स्कूल पहुंचने पर हुई। प्रधानाध्यापिका मुन्नी कुमारी ने घटना की जानकारी प्रधानपति कृष्ण कुमार सिंह व पुलिस चौकी को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बताते चलें कि उक्त विद्यालय में दो महीने के भीतर तीसरी बार चोरी की घटना हुई है।
Previous articleजौनपुर : जेसीआई शाहगंज सिटी द्वारा वित्तीय साक्षरता पर संगोष्ठी आयोजित
Next articleजौनपुर : ट्रक की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?