जौनपुर : बेतहाशा महंगाई को लेकर किसानों ने किया धरना-प्रदर्शन
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मल्हनी बाजार में बृहस्पतिवार को संयुक्त किसान मोर्चा एवं जय किसान आंदोलन के बैनर तले किसानों ने बेतहाशा महंगाई को लेकर धरना प्रदर्शन कर महंगाई के विरोध में नारेबाजी किया।संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर बृहस्पतिवार को जय किसान आंदोलन के स्वयंसेवकों, किसानों ने मल्हनी बाजार में प्रदर्शन कर नारेबाजी की।

















