जौनपुर : बेहतर स्वास्थ्य के लिए पर्यावरण संरक्षण अत्यंत महत्वपूर्ण- डॉ संजय दुबे
बदलापुर। दीपक श्रीवास्तव तहलका 24×7 विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को अधीक्षक डॉक्टर संजय दुबे ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सब के स्वास्थ्य के लिए अति लाभदायक है। इसलिए हमें आज संकल्प लेने की जरूरत है कि पर्यावरण संरक्षण के लिए हर व्यक्ति को पौधरोपण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य का सीधा असर पर्यावरण से जुड़ा हुआ है। इस मौके पर स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी राकेश मौर्या, राकेश मिश्रा, सुभाष चंद्र मौर्य, देवेंद्र सिंह, डॉ आरके सिंह, डॉ मनीष यादव, डॉ रिचा दुबे आदि लोग मौजूद थे।