जौनपुर : ब्रह्माकुमारी आश्रम में रामनवमी पर आयोजित हुआ सत्संग
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की रूहट्टा शाखा द्वारा राम नवमी के पावन पर्व पर लोगों को भगवान के बारे में उपदेश दिया गया। इस अवसर पर महिला थानाध्यक्ष किरण मिश्रा सहित उनकी पूरी टीम ने मौके पर पहुंचकर ईश्वरी ज्ञान ग्रहण किया। इससे पूर्व महिला थानाध्यक्ष को संस्था की बहन बीके मंजू ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया।इस अवसर पर भाई संतोष कुमार द्वारा प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला गया और लोगों से आह्वान किया कि लोग कुछ समय भगवान का ध्यान लगाने में निकालें जिससे सब का भला होगा ।


















