जौनपुर : ब्लॉक स्तरीय निपुण भारत प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ

जौनपुर : ब्लॉक स्तरीय निपुण भारत प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ

# डायट प्रवक्ता ने फीता काटकर किया उद्घाटन

केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
               क्षेत्र के सैनिक गिरिजा शंकर महाविद्यालय में शुक्रवार की सुबह ब्लॉक स्तरीय निपुण भारत प्रशिक्षण का प्रारम्भ खण्ड शिक्षा अधिकारी मुकेश कुमार राय व समस्त एआरपी गण की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे प्रवक्ता डायट आरएन यादव व वरिष्ठ डायट प्रवक्ता डॉ मनीष सिंह ने फीता काटकर किये कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस प्रशिक्षण में प्राथमिक विद्यालय के समस्त प्रधानाध्यापक/ सहायक अध्यापक/ शिक्षामित्रों ने कार्यक्रम में भाग लिये। प्रशिक्षण लेने के पश्चात प्रशिक्षणार्थी अपने-अपने विद्यालयों में जाकर बच्चों के बीच प्रस्तुत करेंगे जिससे निपुण भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में सरलता मिलेगी। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लाक इकाई केराकत के अध्यक्ष शिव बचन यादव ने खंड शिक्षा अधिकारी के इस निर्णय के प्रति आभार जताया है साथ ही साथ ब्लॉक के समस्त एआरपी गण भी सराहना किये कि समय-समय पर ब्लॉक के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर अपना सुझाव प्रस्तुत करते हैं।
Previous articleजौनपुर : पीयू में छह नये सेंटर आफ एक्सीलेंस होंगे स्थापित
Next articleजौनपुर : शराब के नशे में पति ने किया पत्नी की पीट-पीट हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?