जौनपुर : भरत- मिलाप के अलौकिक दृश्य को देख सजल हुए नैना
खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
स्थानीय कस्बा सोंधी मोहल्ले में श्रीराम जानकी रामलीला समिति द्वारा भरत-मिलाप हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। चौदह वर्ष बाद चारों भाइयों का मिलन देख श्रद्धालुओं के आँखें सजल हो गई। चारों भाइयों के जयकारे के साथ उन पर पुष्प वर्षा होने लगी।

सोंधी मोहल्ले में होने वाले रामलीला स्थल से अर्द्ध रात्रि आकर्षक झांकियों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गयी। जो समूचे मोहल्ले में भ्रमण कर रामलीला स्थल के पास पहुंच कर सम्पन्न हो गई। यहां पहले से भगवान श्रीराम की राह देख रहे भरत और शत्रुघ्न मौजूद रहे। श्रीराम का पुष्पक विमान रूपी रथ से पहुंचते ही भरत और शत्रुघ्न भगवान श्रीराम से मिलने के लिए नंगे पांव दौड़ पड़े। चारों भाइयों के मिलते ही हर तरफ से पुष्प वर्षा होने लगी।

















