जौनपुर : भाजपा नेता को फोन पर मिली जान से मारने की धमकी
# पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी
सुईथाकलां।
मो आसिफ
तहलका 24×7
भारतीय जनता युवा मोर्चा काशी प्रांत के क्षेत्रीय मंत्री को फोन पर हत्या की धमकी मिली है। मामले में शनिवार को सरपतहां थाने में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया। फोन करने वाले ने भाजयुमो नेता को धमकी देते हुए कहा कि बड़ागांव चौराहे पर आओ, तुम्हारी नेतागिरी खत्म कर देंगे, फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक सरपतहां थाना क्षेत्र के जहरुद्दीनपुर गांव निवासी भाजयुमो के क्षेत्रीय मंत्री पवन पाल को शुक्रवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन किया और दस दिनों के अंदर उनकी हत्या करने की धमकी दी। अज्ञात आरोपी ने भाजयुमो नेता को धमकी देते हुए कहा कि “बड़ागांव चौक पर आओ, तुम्हारी नेतागिरी खत्म कर देंगे।” इस पर जब उन्होंने इसकी वजह पूछी तो फोन करने वाला उन्हें और भाजपा को गलियां देने लगा। आरोपी ने कहा कि फोन रिकॉर्ड करना हो तो वो भी कर लो।

















