जौनपुर : भारतीय किसान यूनियन ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

जौनपुर : भारतीय किसान यूनियन ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
                तहसील में शनिवार को भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने उप जिलाधिकारी नीतीश कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा और क्षेत्र की तमाम समस्याओं के निराकरण की मांग की। तहसील दिवस पर दिए गए ज्ञापन में सुईथाकलां और खुटहन ब्लॉक के गांवों में लो वोल्टेज की समस्या का समाधान करने समेत कई मांग रखी गई।एसडीएम को दिए गए ज्ञापन में केंद्र सरकार द्वारा पिछले साल 9 दिसंबर को संयुक्त किसान मोर्चा और सरकार के बीच किए गए समझौते को लागू करने की मांग की गई।

इसके अलावा प्रतिनिधिमंडल ने सुईथाकलां और खुटहन ब्लॉक के गांवों में लो वोल्टेज की समस्या के बारे में जानकारी दी और जल्द से जल्द उसके समाधान की बात कही। किसानों ने पूरे उत्तरप्रदेश को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग रखी। किसानों ने घुघुरी सुल्तानपुर ग्राम सभा स्थित मियांचक गांव में भू-माफियाओं के आतंक पर लगाम लगाने की मांग भी रखी। साथ ही मनरेगा के तहत मजदूरी 248 से बढ़ाकर 300 रुपए करने और गन्ने का समर्थन मूल्य 500 रुपया क्विंटल किए जाने की मांग रखी। किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने आवारा पशुओं से खेती को हो रहे नुकसान पर भी ध्यान देने की मांग की।

ज्ञापन देने वालों में तहसील अध्यक्ष रामतीरथ यादव पप्पू, जगदीश, विक्रमजीत, आलोक यादव, संतलाल, श्रीकांत, राकेश कुमार, बंशराज, राजेश यादव, रामाशीष, दामोदर यादव, बेचन, नरसिंह, आजाद यादव और राजाराम आदि शामिल रहे।
Previous articleजौनपुर : “संचालक पॉलीमर नैनोकंपोजिट के विभिन्न उपयोग” विषयक पर व्याख्यान आयोजित
Next articleजौनपुर : बीबीगंज पुलिस चौकी पर धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?