34 C
Delhi
Friday, May 3, 2024

जौनपुर : भोजपुरी कलाकारों ने त्रिलोचन महादेव मंदिर में टेका मत्था

जौनपुर : भोजपुरी कलाकारों ने त्रिलोचन महादेव मंदिर में टेका मत्था

जलालपुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
               जिले के प्राचीन व ऐतिहासिक त्रिलोचन महादेव शिव मंदिर में चल रही भोजपुरी फिल्म साक्षी शंकर के शूटिंग के लिए आये भोजपुरी फिल्मों के गॉडफादर कहे जाने वाले अभिनेता बृजेश त्रिपाठी, भोजपुरी स्टार गायक से नायक बने रितेश पाण्डेय, अभिनेत्री रिचा दीक्षित, क्षेत्रीय भोजपुरी कलाकार चन्दन सेठ, अभिनेत्री भानु पाण्डेय ने त्रिलोचन महादेव मंदिर में दर्शन-पूजन कर मत्था टेका और भगवान शिव से आशीर्वाद प्राप्त किया।

भोजपुरी सिनेमा के शुरुआती दौर से जुड़े कलाकारों की जब भी बात आती है, तो उनमें सब से ऊपर एक ही नाम आता है और वे हैं भोजपुरी के सबसे वरिष्ठ कलाकार बृजेश त्रिपाठी। वे भोजपुरी सिनेमा के उस दौर से जुड़े हुए हैं, जब भोजपुरी में गिनीचुनी फिल्में ही बनती थीं। भोजपुरी सिनेमा के उस दौर से लेकर आज तक बृजेश त्रिपाठी ने सैकड़ों फिल्मों में काम करके चरित्र कलाकार और खलनायक के रूप में अपनी अलग ही पहचान बनाई है।
कलाकारों की माने तो उनके बिना भोजपुरी की फिल्में अधूरी सी लगती हैं। ‘भोजपुरी के गॉडफादर’ कहे जाने वाले बृजेश त्रिपाठी ने प्रेसवार्ता में बताया कि अपने फिल्मी कैरियर की शुरुआत 11 सितंबर, 1978 को हिंदी फिल्म ‘टैक्सी चोर’ से की थी, जिस में लीड रोल में मिथुन चक्रवती थे और हीरोइन थीं जरीना वहाब। यह फिल्म साल 1980 में 29 अगस्त को रिलीज की गई थी। इस फिल्म में उनके रोल को इतना ज्यादा पसंद किया गया था कि उन्हें इस के बाद राजबब्बर के साथ दूसरी फिल्म में काम करने का मौका मिल गया था। जिसका नाम था ‘पांचवीं मंजिल’ इस फिल्म में भी जरीना वहाब ही हीरोइन थीं। उन्होने बताया इसके बाद तो मैं सिनेमा का हो कर रह गया।

इस दौरान उन्हें हिंदी के धारावाहिकों और फिल्मों में काम करने का मौका मिला। लेकिन उनकी सही पहचान भोजपुरी फिल्मों से हुई। उन दिनों पद्मा खन्ना भोजपुरी की बहुत बड़ी हीरोइन हुआ करती थीं। उनके सैक्रेटरी शुभकरण अग्रवाल बृजेश त्रिपाठी के बहुत अच्छे दोस्त थे। इनकी प्रमुख फिल्में देवरा बड़ा सतावेला, मैं नागिन तू नगीना, ट्रक ड्राइवर, जीना तेरी गली में, छोरा गंगा किनारे वाला, शंहशाह, दुलारा, दुल्हन चाही पाकिस्तान से समेत सैकड़ो सुपर हिट हिन्दी व भोजपुरी फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके हैं। क्षेत्रीय भोजपुरी कलाकार चन्दन सेठ ने कलाकारों को अगवस्त्रम् देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर त्रिलोचन मंदिर के प्रबंधक मुरलीधर गिरि, विनय वर्मा, रामचन्दर सिंह, सोनू गिरि, संजयगिरि, संदीप अग्रहरि, समेत सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37204664
Total Visitors
1024
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

आश्रम में नाबालिगों से कुकर्म का आरोपी आचार्य को भेजा गया जेल, सेवादार गिरफ्तार

आश्रम में नाबालिगों से कुकर्म का आरोपी आचार्य को भेजा गया जेल, सेवादार गिरफ्तार उज्जैन।   तहलका 24x7           ...

More Articles Like This