जौनपुर : मंदिर का ताला तोड़कर चोरों ने दिनदहाड़े उड़ाए हजारों नकदी
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
क्षेत्र के बीबीगंज बाजार स्थित हनुमान मंदिर का ताला तोड़कर चोरों ने दानपेटी में रखे नकदी तकरीबन 15 हजार रुपये लेकर फरार हो गये। शाम को पहुंचे मंदिर के पुजारी ने चैनल का टूटा ताला व टूटी दान पेटी देखकर दंग रह गए। पुजारी ने चोरी की सूचना पुलिस को दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी।

















