जौनपुर : मकर संक्रांति पर नपं कर्मियों समेत 300 लोगों को वितरित किया गया कम्बल
मछलीशहर। दीपक श्रीवास्तव तहलका 24×7 नगर के मीरपुर तिराहे पर स्थित कमला हॉस्पिटल के संचालक डॉ आर बी चौहान ने नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों समेत अन्य 300 लोगो को मकर सक्रांति के दिन कम्बल वितरित किया। कार्यक्रम में अस्पताल के निदेशक डॉक्टर आर बी चौहान, पूर्व प्रधान मीरपुर रईश खान, अस्पताल के मैनेजर विपिन सिंह, अजय मौर्य, रंजीत यादव, ओमप्रकाश सरोज, अतुल सरोज, राज कुमार गौतम, अमर सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।